मन्दार पर्वत, बांका

मन्दार पर्वत बिहार राज्य के बंका जिला में स्थित छोटा सा पर्वत है। यह भागलपुर शहर के दक्षिण में लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 700 फीट (21 मीटर) है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इसके शिखर पर दो मन्दिर हैं, एक हिन्दू मन्दिर और दूसरा जैन मन्दिर।
हिन्दू पौराणिक कथाओं में इसे मन्दराचल (मन्दर + अचल = मन्दर पर्वत) कहा गया है और इसी को मथनी बनाकर समुद्र मन्थन किया गया था।
इस पर्वत के पास में ही ‘पापहरनी’ सरोवर है किसके बीच में स्थित मन्दिर में लक्ष्मी और विष्णु विराजमान हैं।