समवेत की संस्थापक सदस्य वर्षा भारत रत्न सी सुब्रह्मण्यम अवार्ड से सम्मानित

भागलपुर के सामाजिक सांस्कृतिक संस्था समवेत की संस्थापक सदस्य वर्षा को नेशनल फाउण्डेशन फारॅ इंडिया द्वारा सामुदायिक नेतृत्व हेतु भारत रत्न सी सुब्रह्मण्यम अवार्ड से दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भागलपुर के झुग्गी झोपड़ी बस्ती एवं गाँव में महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य एवं उनके संगठनात्मक क्षमता के लिए प्रदान किया गया है। वर्षा विगत 14 वर्षों से सामाजिक सांस्कृतिक कामो में सक्रिय है उन्होंने महिला मुद्दे पर दर्जनों नाटक किए है तथा विभिन्न पत्र पत्रिकाओ मे महिला एवं बच्चोंके मुद्दों पर लिखती रही है। आकाशवाणी भागलपुर से भी लम्बे समय तक जुड़ी रही है | वर्षा वर्तमान में समवेत के माध्यम से भागलपुर एवं बेगुसराय में बच्चों खासकर किशोरी बच्चियों,महिलाओं के अधिकार को सुनिश्चिति करने हेतु कार्य कर रही है। के लिए दिया गया है |