सोनल सिंह बनी मिसेज बीझार (बिहार + झारखण्ड) 2019 की 1st रनर अप

पटना – 2 मार्च 2019 – एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित मिसेज बिहार 2019 (बिहार/ झारखंड) की ग्रैंड फिनाले में 23 प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा | ग्रैंड फिनाले में अर्चना, कल्पना कुंदन, मिसेज इंटरनेशनल ज्योति बेदी, एशिया यूके दीपिका, इंटरनेशनल ग्रूमिंग एक्सपर्ट अन्नू और मिसेज इंडिया पॉपुलर स्वेता सिंह आदि मौजूद रहे | मोहब्बतें और चांद के पार चलो जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी मिसेज बिहार के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुई | जलवा फैशन का है यह जलवा, आंख मारे ओ लड़का, ऊंची वाली हील पहनकर, जैसे गानों की धुन पर मिसेज बिहार के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेरा | मिसेज बिहार की शुरुआत दुल्हन राउंड के साथ हुई, जिसमें सारी प्रतिभागियों दुल्हन की तरह तैयार होकर अपना जलवा बिखेर रही थी | वहीं दूसरे राउंड में ब्लैक गाउन थीम था जिसके बाद प्रतिभागियों के बीच सवाल जवाब का आयोजन किया गया | मिसेज बिहार ग्रैंड फिनाले में 60 साल तक की महिलाएं भी रैंप पर उतरी | प्रतियोगिता में हर उम्र की महिलाओं ने भाग लिया|
सोनल सिंह, पोस्ट ग्रेजुएट – कत्थक (प्रभाकर), भरतनाट्यम (प्रभाकर). सोनल सिंह की उपलब्धियां – राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी (2012), DID SUPER MOMS (2013) की प्रतिभागी, कत्थक डांस के राष्ट्रीय स्तर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में विजेता और विगत दस वर्षो से खुद की डांस क्लास “नृत्य साधना मंदिर” का सफल सञ्चालन कर रही है |
सोनल सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी के साथ